आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर धुरंधर ने 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल कर लिया है।
इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है, लेकिन कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। दरअसल, फिल्म में हिंसा से भरपूर कई दृश्य हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं और उनका किरदार बेहद खूंखार दिखाया गया है। वहीं, फिल्म में अर्जुन रामपाल का विलेन किरदार भी काफी हिंसक है।
फिल्म में अत्यधिक हिंसक दृश्यों के कारण कुछ लोग इसकी आलोचना कर रहा है। टीजर रिलीज़ होने के बाद मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी इस पर सवाल उठाए थे। अब इसी मुद्दे पर फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी ने प्रतिक्रिया दी है। एसटी सिटी से बातचीत में बेदी ने कहा, “क्या भगवान राम ने रावण को बिना किसी हिंसा के मारा था? जब कहानी में एक ऐसा विलेन होता है जो बेहद खतरनाक है और जिससे लोग डरते हैं, तो जाहिर है कि दोनों तरफ से हिंसा होगी। आप सिर्फ कहानी नहीं सुना रहे होते, बल्कि उसे पर्दे पर दिखा रहे होते हैं।”
#dhurandhar #rakeshbedi #entertainmentnews #filmydrama

