सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म किक का सीक्वल बनने जा रहा है। किक 2 का काम शुरू हो चुका है।
बैटल ऑफ गलवान के बाद अब सलमान खान ने किक 2 पर काम शुरू कर दिया है। हाल ही में सलमान खान ने खुद इस बात की जानकारी दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के 60वें जन्मदिन यानी 27 दिसंबर को इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, किक 2 से जैकलीन फर्नांडीस बाहर हो गई हैं और उनकी जगह कृति सेनन को कास्ट किया गया है।
साल 2014 में रिलीज़ हुई किक में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीस मुख्य किरदार में नजर आई थीं। वे फिल्म की लीड हीरोइन थीं। हालांकि इस बार किक 2 में जैकलीन नजर नहीं आएंगी। उनकी जगह सलमान खान के साथ कृति सेनन दिखाई देंगी। कृति ने फिल्म में जैकलीन को रिप्लेस किया है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अगर यह खबर सही साबित होती है, तो यह सलमान खान और कृति सेनन की पहली फिल्म होगी।
#kritisanon #jacquelinefernandez #salmankhan #Kick2 #movie

