बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने हाल ही में वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से डायरेक्टर के रूप में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
आर्यन की इस वेब सीरीज को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला। वेब सीरीज के कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और यह लगातार ट्रेंड करती रही। नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज़ के बाद यह वेब सीरीज नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी थी। वेब सीरीज के लिए आर्यन खान की खूब तारीफ हुई। अब इसी वेब सीरीज के लिए आर्यन को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिल गया है।
शुक्रवार को नई दिल्ली में एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर इवेंट का आयोजन किया गया था। इसी इवेंट में आर्यन खान को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड मिलने पर आर्यन काफी खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने पिता की तरह अवॉर्ड्स पसंद हैं, लेकिन अपने करियर का पहला अवॉर्ड उन्होंने पिता शाहरुख खान को नहीं, बल्कि अपनी मां गौरी खान को समर्पित किया।
अवॉर्ड लेने के बाद इवेंट में आर्यन खान ने कहा, “आज रात के सभी विजेताओं को बधाई। यह मेरा पहला अवॉर्ड है और मुझे उम्मीद है कि आगे भी मुझे कई अवॉर्ड मिलेंगे, क्योंकि अपने डैड (शाहरुख खान) की तरह मुझे भी अवॉर्ड्स बहुत पसंद हैं। लेकिन यह अवॉर्ड डैड के लिए नहीं है। यह अवॉर्ड मेरी मां के लिए है, क्योंकि वे हमेशा मुझसे कहती हैं कि जल्दी सोना, लोगों का मजाक नहीं उड़ाना और गाली-गलौच बिल्कुल नहीं। और आज इन्हीं सब चीजों के लिए एनडीटीवी ने मुझे यह अवॉर्ड दे दिया। मुझे पता है कि आज घर जाकर मम्मी से मुझे कम डांट पड़ेगी।”
#AryanKhan #shahrukhkhan #GauriKhan #bollywood

