नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 रिलीज़ से पहले काफी चर्चाओं में थी और माना जा रहा था कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
लेकिन रिलीज़ के एक हफ्ते बाद भी यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट तक नहीं निकाल पाई है। महज़ एक हफ्ते में ही फिल्म का कलेक्शन पूरी तरह से गिर गया है। गिरते कलेक्शन को देखते हुए अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बजट रिकवर करना फिल्म के लिए लगभग असंभव लग रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 8वें दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.77 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं कुल कलेक्शन की बात करें तो 8 दिनों में फिल्म ने कुल 78.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

